भोपाल/ 12.04.2020, रविवार को राजधानी में 8 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। इसे मिलाकर अब तक तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज सुबह से शाम तक 8 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। उन्होंने बताया एक 80 वर्षिय बुज़ुर्ग पहले से ही अस्थमा के मरीज थे और 8 अप्रेल को रात्रि में हमीदिया लाने के पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी। सुरक्षा की दृष्टि से जाँच हेतु सेम्पल लिया गया था, मृतक की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज सुबह 40 वर्षीय कैंसर पीड़ित जिसका इलाज चल रहा था, सुबह इन्हें इलाज के लिये एम्स लाया जा रहा था उनकी रास्ते मे ही मृत्यु हो गई थी। मृत्यु बाद इनके शरीर से कोरोना संक्रमण जांच के लिये सेम्पल लिया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके संपर्क में रहे प्रत्येक व्यक्ति के सेम्पल लेकर कोरोना जांच के लिये भेज है। सभी व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। भोपाल में एम्स से तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर जा चुके है इन्हें 14 दिन होम आईसोलेशन में रखा गया है। आज तक भोपाल में तीन व्यक्तियों की मौत हुई है यह तीनों व्यक्ति पूर्व से ही दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे थे, मृत्यु के बाद टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



