शहर के हाट रोड क्षेत्र के रहवासी नल के पास ही बैठे हुए पानी का इंतजार करते रह गए। पटरी के पार पानी आया ही नहीं…
रतलाम: शहर के हाट रोड क्षेत्र में पानी बिलकुल नहीं आया जिसके कारण वहां के रहवासी घंटोभर बैठे हुए पानी का इंतजार करते रह गए इसी के साथ-साथ पटरी के उस पार के रहवासियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा जहाँ बिल्कुल भी पानी नहीं आया। इस वजह से यहाँ के लोगो को चौथे दिन पानी मिलेगा। नगर निगम द्वारा टैंकर तो पहुँचाए गए थे लेकिन हर वार्ड में दो टैंकर ही पहुंचे जिसके कारण लोगो का पानी नहीं भर पाया।
रतलाम ग्रिड से शुरू हुई सप्लाई…
मेंटेनेंस के कारण बिजली कंपनी द्वारा पिछले तीन दिन से रावटी ग्रिड से धोलावड़ को बिजली की सप्लाई की जा रही थी। नगर निगम के मुताबिक, जिसके कारण वोल्टेज नहीं मिल रहा था। इसका ही नतीजा है कि पानी की मोटर जली है। अब सोमवार से फिर रावटी फीडर से बिजली की सप्लाई शुरू कर दी है। बिजली कंपनी के प्रभारी शहर कार्यपालन यंत्री जयंत ठाकुर ने बताया मेंटेनेंस के बाद अब सोमवार से शहर फीडर से बिजली दे रहे हैं।
350 एचपी की टरबाइन का काम शुरू…
नगर निगम के जलप्रदाय विभाग प्रभारी एस. पी. आचार्य द्वारा बताया गया कि मोटर खराब होने से परेशानी हो रही है। मोटर खराब होने की सूचना के बाद से निगम का अमला रविवार से ही धोलावड़ में जुटा है। मोटर खराब होने के बाद सोमवार सुबह स्पेयर में रखी भी मोटर लगा दी है। इससे कई इलाकों में शाम को पानी की सप्लाई की गई। टंकी नहीं भरने से जहां सप्लाई नहीं हो पाई है अब वहां सुबह सप्लाई की जाएगी। शहर तक फूल प्रेशर से पानी सप्लाई के लिए 350 एचपी की टरबाइन लगाने का काम शुरू कर दिया है। यह भी देर रात तक लग जाएगा। फिर सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
