शहर के समीप ही सेमराबाग़ गाँव में एक आंगनबाड़ी केन्द्र में सोमवार को सुबह बांटी गई खिचड़ी में दो मरे हुए चूहे निकले…
शहर से लगे कुछ ही दुरी पर सेमराबाग़ गाँव की एक आंगनबाड़ी कैंद में सोमवार की सुबह बच्चों को बांटी गई खिचड़ी में दो मरे हुए चूहे निकले। जब तक इसकी जानकारी लगी 6 बच्चे खिचड़ी खा चुके थे। उल्टी के बाद बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से कुछ बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले में कलेक्टर आलोक सिंह के निर्देश पर लापरवाह कार्यकर्ता व सहायिका की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। वहीं मध्यान्ह भोजन सप्लाई करने वाले समूह का अनुबंध खत्म कर उसके खिलाफ जांच बैठाई गई है।
जानकारी के अनुसार, सेमराबाग में 3 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से केंद्र क्रमांक 8 पर सुबह 10:30 बजे रजाखेड़ी के नवजाग्रति स्व-सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन भेजा गया। उस समय तक केंद्र पर न तो कार्यकर्ता आई थी, न ही सहायिका। जिस मकान में केंद्र संचालित है उसकी मालकिन दमयंती पटेल ने केंद्र में पहुंचे कुछ बच्चों को खिचड़ी परोस दी। इनमें से तीन बच्चे उनके ही परिवार के थे। परोसने के दौरान उन्हें खिचड़ी में मरा हुआ चूहा दिखा। इस दौरान गांव के बाहर के कुछ बच्चे खिचड़ी लेकर चले गए।
उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों को खाने से रोक दिया और जाे बच्चे खिचड़ी लेकर चले गए वहां भी खबर भिजवा दी। जिन बच्चों ने खिचड़ी खा ली थी। उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर होने से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
