मंदसौर के जिला अस्पताल में एक नवजात की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए, सिविल सर्जन को शिकायत दर्ज…

मंदसौर: शहर में जिला अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में परिजनों ने इंतजामो पर सवाल उठाए। सिविल सर्जन को शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, 2 मई को स्वाती शर्मा निवासी इंदौर को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। गुरुवार की रात को स्वाती को नॉर्मल डिलीवरी के बाद बच्ची हुई थी जिसके पश्चात् एसएनसीयू में उसकी मौत हो गई। महिला के पति हितेश शर्मा द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रबंधन ने घटनाक्रम के करीब 6 घंटे बाद घटना की जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर स्वाती ने डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी बात पर आपत्ति लेते हुए हितेश ने बताया कि अस्पताल की और से केवल डिस्चार्ज रिपोर्ट ही मिली और बच्ची की मौत के कारण से सम्बंधित किसी तरह की कोई डिटेल नहीं थी। स्वाती का इंदौर में रहते समय 7 माह प्राइवेट अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा था उसके बाद मंदसौर के अस्पताल में डॉ. प्रमिला राठौर का उपचार चला, लेकिन किसी कारणवश वें कुछ दिनों से अवकाश पर थी। इस बीच डिलीवरी तारीख नजदीक आने पर डॉ. कपिल शर्मा व स्टाफ ने यह केस देखा था।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |