इस बात में कोई शक नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। यह अक्सर देखने को मिला है कि धोनी के फैन उनकी और दौड़े चले आते है।
दरअसल गुरुवार को इंडियन प्रीमियम लीग के मुकाबले में एक बार फिर से यह देखने को मिला जहाँ चेन्नई सुपर किंग का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से था। कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए इस मुकाबले में धोनी डग आउट में टीम के साथ बातचीत कर रहे थे तभी उनके एक फैन ने आकर उनके पैर छू लिये। धोनी इस बात को लेकर बिल्कुल भी हैरान नहीं हुए और उन्होंने फैन के सिर पर हाथ रख दिया इतनी ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने उस फैन को वहां से हटा दिया।
हालांकि लोग अक्सर इस तरह की घटना होते देख हैरान हो जाते है लेकिन धोनी हमेशा की तरह शांत नज़र आते है। इस आईपीएल के दौरान यह पहली बार नहीं है कि किसी फैन ने धोनी के पैर छुए हो। इससे पहले भी दो सप्ताह पहले भी सीएसके का मुकाबला राजस्थान रॉयल के साथ था तब भी एक फैन ने आकर धोनी के पैरो को छुआ था।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


