बर्थ डेट के बिना सरकार के आधार बेकार

0
56

रतलाम/धराड़। देश में आधार कार्ड आम आदमी की पहचान माना जाता है और इस आधार कार्ड से हमें कई योजनाओं के लाभ लेने में भी सहायता होती है मगर दूसरी ओर यही आधार कार्ड आज कल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इसके कारण अपने बैंक एकाउंट में लेन-देन, एटीएम रिप्लेसमेंट, पैन कार्ड बनवाने आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सन 2010 से 2015 के बीच बने इस जन्म वर्ष वाले आधार से यह कार्य रुके हुए है। एसबीआई बैंक अपने उपभोक्ताओं से इस आधार कार्ड में सुधार करवाकर लाने को कह रहे हैं जिस कारण से आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उसको बैंक के कार्य करवाने के लिए सबसे पहले सारे कार्य रोककर अपने आधार कार्ड में जन्म तारीख जन्म वर्ष की पूरी जानकारी उस पुराने कार्ड को ऑनलाइन सेंटर जाकर बदलवाना पड़ेगा। तभी उसका उस बैंक में आगे का कार्य सम्भव होगा। आधार कार्ड में जन्म वर्ष दिन व महीना भी नाम के साथ अंकित होना चाहिए अगर आपके आधार कार्ड में आपकी जन्म तारीख व महीना वर्ष के साथ अंकित नहीं है तो आपका आधार बैंक के किसी काम का नहीं हंै इसमें सुधार करने से बैक में 50 हजार से ज्यादा की लेन-देन या एटीएम कार्ड रिप्लेसमेंट करवा सकते हंै। नहीं तो आपको भटकने के अलावा कुछ नही कर सकते।

आधार कार्ड से हम मोबाइल का नया कनेक्शन व सिम ले सकते हैं ,आधार से नया गैस कनेक्शन ले सकते है,रेल्वे में यात्रा के दौरान टीटी को दिखाने पर ही हम लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। बच्चो को स्कूल में एडमिशन से लेकर कॉलेज तक आधार की ही जरूरत रहती है।

पहला केस

कोलवाखेड़ी के श्रीपाल चौहान ने बताया कि मुझे बैंक में 50 हजार से ज्यादा की लेनदेन करने की जरूरत लगी उस वक्त बैंक वालों ने मेरा आधार कार्ड मांगा मैंने आधार कार्ड दिया। तब उन्होंने कहा कि आपको पहले अपने आधार कार्ड में जन्म तारीख पूरी लिखवाकर अपडेट करवाकर लाओ जिसके बाद आपका आगे का कार्य होगा जिसके बाद में रतलाम गया 25 रुपए शुल्क लिया और सात दिनों में नया आधार कार्ड बनकर आया जिसके बादमैंने पैन कार्ड बनवाकर बैंक में दिया और 50 हजार की लेन-देन हो पाई ।

दूसरा केस

ग्राम रातीतलाई के कमलेश कटारा ने बताया कि इस आधार से मुझे दो बार परेशानी का सामना करना पड़ा एक बार तो 50 हजार की लेन-देन नहीं हुई और दूसरा की मेरा एटीएम रिप्लेसमेंट करवाने के लिए भी बिना जन्म तारीख वाला आधार रिजेक्ट कर दिया जिसके बाद रतलाम में 25 रुपए खर्च कर नया आधार बनाया। जिसके बाद बैंक वालों ने मेरा एटीएम रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन स्वीकार किया,लेकिन मेरा नया एटीएम सात दिन बाद आज भी नहीं आया।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |