रतलाम. अब तक आपने रेलवे में यात्री ट्रेनों की गति तेज होने के बारे में सुना होगा, अब रेलवे इससे एक कदम आगे बढ़कर मालगाडि़यों की गति बढ़ाने पर काम कर रहा है। मुंबई से लेकर बड़ोदरा-रतलाम-कोटा के रास्ते दादरी याने गौतमबुद्धनगर तक वेस्टर्न रेलवे डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना मंजूर हो गई है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने अलग से लाइन के लिए नक्शे को मंजूरी दे दी है। इस समय मंडल में मालगाड़ी 55 से 75 किमी की गति से चलती है, इसके बनने के बाद ये गति 100 किमी प्रतिघंटे की हो जाएगी।
रेलवे मालगाडि़यों की औसतगति को 25-45 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए मुंबई से लेकर दादरी तक के आने वाले सभी मंडल की मंजूरी हो गई है। मंत्राालय के डेडिकेटेड कॉरिडोर योजना अंतर्गत एेसा होने जा रहा है। 1504 किमी लंबे इस डेडिकेटेड कॉरिडोर के लिए 5 फूट 6 इंच तक की नई लाइन अलग से डाली जाएगी। इसके लिए जहां-जहां भूमि की जरुरत है, उसके लिए कार्य अलग से तेजी से किया जा रहा है।
एक ट्रॉयल हुआ
एक ओर की तैयारी पिछले दिनों इसके लिए एक ट्रायल रन फुलेरा से अटेर के बीच किया गया। अब रेलवे कोटा ? से लेकर बड़ोदरा तक 527 किमी लंबे इस रेलमार्ग पर एक और ट्रायल करने जा रही है। इस रेलमार्ग पर जहां राजधानी ट्रेन को जहां 6.30 मिनट लगते है, वहीं इस ट्रायल में मालगाड़ी को ६ घंटे में नॉनस्टॉप चलाने की योजना है। फुलरा के ट्रायलरन को 100 किमी की गति से किया गया था। इसी तरह कोटा से रतलाम होते हुए बड़ोदरा के ट्रायल को भी १०० किमी की गति से चलाया जाएगा।
ये होगा इससे लाभ
योजना के पूरे होने पर न केवल मालगाडि़यों की रफ्तार तेज होगी, बल्कि समय पर माल पहुंचने से कारोबारियों को भी बड़ा लाभ होगा। डेडिकेटेड कॉरिडोर बनने के बाद मालगाड़ी की लाइन अलग से होगी। अलग लाइन होने से मालगाड़ी की गति में वृद्धि होगी। इस योजना पर वरिष्ठ कार्यालय द्वारा कार्य किया जा रहा है। निश्चित रुप से ये होने से मालगाडि़यों की गति में अप्रत्याशित रुप से वृद्धि होगी। इससे भारतीय रेलवे के साथ-साथ कारोबारियों को भी लाभ होगा। – जेके जयंत, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
