मुंबई: आज पद्मावती फिल्म को रिलीज़ हुए पुरे सात दिन हो चुके है। इन सात दिनों में पद्मावती की कमाई काफी अच्छी खासी हो गई है। बुधवार के दिन इसकी कमाई का आंकड़ा सामने आ गया गई है, जो करीब 12 करोड़ रुपए है। इस तरह कुल कमाई 155 करोड़ रुपए है।

फिल्म के चलते आम दिनों में भी इसकी कमाई 10 करोड़ से ऊपर पहुँच गई थी। सोमवार को इसे 15 करोड़ की कमाई हुई तो मंगलवार के दिन इसे 14 करोड़ रुपए मिले। चार राज्यों में रिलीज हुए बिना ही इतने कम समय में ये कमाई बड़ी बात है। बता दें कि देश में बुधवार रात को हुए पेड प्रिव्यूज से मिली रकम करीब पांच करोड़ रुपए है। गुरुवार को इसे 19 करोड़ रुपए जेब में आए। शुक्रवार को 32 करोड़ रुपए मिले। शनिवार की कमाई 27 करोड़ रही। संडे को 31 करोड़ की कमाई हुई है।

यह फिल्म रविवार को पुरे देश में लगना थी लेकिन कुछ राज्यों में यह रिलीज़ नहीं हो पाई। जहाँ रिलीज़ नहीं हुई वें बड़े प्रदेश है जिसके कारण इसकी कमाई पर काफी असर पड़ा है। इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर जैसे तमाम बड़े शहरों से यह गायब है। कर्नाटक बंद के कारण यहां भी यह फिल्म गुरुवार शाम को लग पाई।

करीब 2 घंटे 43 मिनट की फिल्म ‘पद्मावती’ जायसी के आधार और भंसाली की सिनेमेटिक सोच का मिश्रण मानी जा रही है। भंसाली, मैग्नम-ओपस बनाते हैं तो उसके लिए बजट भी बहुत बड़ा चाहिए। पहले एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने पद्मावत (तब पद्मावती) में पैसा लगाने का फ़ैसला किया था लेकिन बाद में पैर पीछे खींच लिए। इसके बाद वायकॉम 18 आगे आया। तब फिगर आया 180 करोड़ रुपए, इसमें प्रिंट और पब्लिसिटी के 25 करोड़ रुपए शामिल नहीं है। लेकिन फिल्म के टल जाने के कारण अब लागत पर और बोझ आ गया है और माना जा रहा है कि कॉस्टिंग 200 करोड़ रुपए से भी आगे जा सकती है। ‘पद्मावत’ को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया है। ‘पद्मावत’ को लंबा वीकेंड मिला था। यह लगभग 3500 स्क्रीन्स पर ही रिलीज हो पाई है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |