इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि इस आग ने अन्य दो फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। केमिकल फैक्ट्री होने के कारण ड्रम में विस्फोट हुए।

जानकारी के अनुसार, यह आगजनी घटना औद्योगिक क्षेत्र के एफ सेक्टर में हुई है। आग सबसे पहले बीसी पेट्रोकेम में लगी। यहां काफी बड़ी मात्रा में रखे केमिकल ड्रम्स में आग लगी। इसी  में आग के साथ-साथ ड्रम विस्फोट हुए और धमाके से आसपास के इलाकों में जा गिरे| जिससे केमिकल सड़क और आसपास की फैक्टरियों तक फैला और वहां भी आग लग गई। पेट्रोकेम फैक्टरी के पास की 2 अन्य फैक्टरियों में भी आग लग गई है। आग की ऊंची लपटें और धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले बीसी पेट्रोकेम नामक इंडस्ट्री में आग लगी। एमआर 10 ब्रिज के पास ये फैक्टरी है। बुधवार दोपहर को इस फैक्टरी में आग लगी। फैक्टरी प्रबंधन ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन पेट्रो केमिकल होने के कारण आग काफी तेजी से फैली। जब तक आग पर काबू पाते तब तक इसने पास की केपिटल प्लास्टिक और एक अन्य फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर खड़ी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |