धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में उनके बेटे और बेटी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बदनावर के पेटलावद रोड पर एक यात्री बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार सभी चारों लोग सड़क पर गिर गए और बस उन्हें रौंदती हुई चली गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर बलिस्टर राम के अलावा उसकी पत्नी अंजू बाई, 14 वर्षीय बेटा संदीप और 8 वर्षीय बेटी मुस्कान सवार थे। सभी ने मौके ही दम तोड़ दिया। सभी रतलाम के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद बदनावर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं, हादसे की वजह तलाशने के लिए विस्तृत पड़ताल की जाएगी।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |