पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले के एक मामले में साढ़े तीन साल की सजा मिलने की सूचना से सदमे में आई उनकी इकलौती बड़ी बहन गंगोत्री देवी का आज सुबह निधन हो गया।
वह 75 वर्ष की थी। श्रीमती गंगोत्री देवी के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री एक पुत्री हैं। पिछले कुछ दिनों से वें बहुत बीमार थी और इसके बावजूद यादव के चारा घोटाले के एक मामले में रिहाई के लिए शनिवार को उपवास भी रखा था, तभी उन्हें यादव को लम्बी सजा दिए जाने की सूचना मिली जिससे वह सदमे में आ गई।
इसके बाद वें किसी से भी बात नहीं कर रही थी। उसके पश्चात् रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। श्रीमती गंगोत्री देवी राजद अध्यक्ष के छह भाईयों में एक इकलौती बहन थी, जो यहां के बेटनरी कॉलेज स्थित सर्वेंट क्वाटर में अपने दो पुत्रों के साथ रहती थी।
अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके ससुराल ले जाया गया। राजद अध्यक्ष की बड़ी बहन के निधन की जानकारी मिलते ही विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, के साथ ही बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



