महू (इंदौर): इंदौर शहर के महू में सिटी में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के पश्चात् युवक अपनी बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और कहने लगा इंदौर से आकर कुछ लोगो ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी। काफी देर तक उसका यह ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी जांच में पता चला कि आरोपी मृतका का पति ही निकला। हालांकि पुलिस को पहले से युवक पर शक था, बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया।

बेटी ने बताया, मम्मी-पापा रोज़ लड़ते थे… 

मृतका की बेटी ने कहा कि मम्मी-पापा रोज लड़ते थे। जिसके कारण मेरी और मेरे दोनों भाइयों की पढ़ाई छुड़वा दी थी। मैं और मेरे दोनों भाईयो को पापा दादी के घर इंदौर छोड़ आए थे। बेटी ने बताया, कि सुबह पापा दादी के घर इंदौर आए और मुझे पुलिस स्टेशन ले गए, जहां उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद से मैं थाने में ही बैठी रही। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है।

पुलिस को घर के पास के खेत से हत्या में यूज किया गया हथियार भी मिला। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |