सैलाना ओवरब्रिज पर महिला के साथ खड़े पुरुष के साथ गालीगलौज कर रहे युवकों ने मदद के लिए रुके दो युवकों को चाकू दिखाकर…

रतलाम: सैलाना ओवरब्रिज पर महिला के साथ खड़े पुरुष से गलीगलोज़ कर रहे युवक ने मदद के लिए रुके दो युवकों को चाकू दिखाकर लूट लिया। आरोपी युवक ने मारपीट कर मोबाइल फोन और सोने के पैंडल वाली स्टील की चेन छीनी और बाइक से भाग निकले। औद्योगिक क्षेत्र थाने में लूट का प्रकरण दर्ज किया है।

बरगुंडो का वास निवासी रोहित पिता विनोद वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रात को बाइक से जीजाजी रंजीत वर्मा को चीनी मिल छोड़ने के लिए राम मंदिर रोड से सैलाना ब्रिज पर होकर जा रहा था। वहीं एक महिला और आदमी के साथ दो युवक गलीगलौज करते हुए नज़र आए। महिला चिल्लाई तो मदद के लिए रोहित और रंजीत ने बाइक रोकी। रंजीत ने उनसे गालीगलौज करने को माना किया तो आरोपी युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने चाकू दिखाकर धमकाया और रोहित का मोबाइल छीन लिया और उसके साथी ने रोहित के गले से स्टील की चेन जिसमें सोने का लॉकेट था खींच ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक (एमपी 43 डीवी 5207) पर बैठकर भाग निकले। टीआई राजेश चौहान ने बताया लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। गिरफ्तार आरोपी इजराइल पिता यूसुफ मोहम्मद (36) निवासी विरियाखेड़ी के खिलाफ तीन तथा आनंद पिता कमल मचार (22) निवासी विनोबा नगर के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज हैं।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |