लखनऊ: उत्तरप्रदेश के सरोजिनी नगर में गैंग रेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ के कुछ लोगो ने एक ब्लड केंसर पीड़ित बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने जब वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति से मदद मांगी तो उसने भी मदद करने की बजाय पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने गैंग रेप पॉक्सो एक्स के तहत रिपोर्ट दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लड केंसर पीड़िता किसी काम से बाजार गई थी जहाँ उसे उसकी पहचान का युवक मिला। आरोपी युवक उसे एक सुनसान सी जगह लेकर गया जहाँ उसके दोस्त पहले से मौजुद थे। तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए। इसके बाद वहाँ से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे मदद का झांसा देकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।
एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक राहगीर वीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़िता ने एक आरोपी का नाम शैलेन्द्र बताया है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान किशोरी बेहोश गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। काफी समय बाद युवती को होश आया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



