नोएडा: थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी 2 में 4 दिसंबर को हुई अंजलि अग्रवाल और उनकी 13 वर्षीय बेटी मणिकर्णिका की हत्या में के मामले शुक्रवार को बिसरख पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस मामले में मुख्य संदिग्ध उनके 15 वर्षीय बेटे प्रखर को बिसरख पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जनपद बनारस से गिरफ्तार किया।

पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा तृतीय अनित कुमार ने बताया कि प्रखर घटना के दिन से ही घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर गायब था। उसके खून से सने कपड़े बाथरूम में मिले थे। वह सीसीटीवी कैमरे में कपड़े बदल कर घर से जाते हुए कैद हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रखर ने एक फोन से अपने पिता के फोन पर मिस कॉल की। सर्विलांस टीम ने जब जांच की तो पता चला कि प्रखर वाराणसी में है।

उन्होंने बताया कि उनकी एक टीम तुरंत बनारस भेजी गई| वहां से पुलिस ने प्रखर को हिरासत में लिया| पुलिस उसे बनारस से नोएडा लेकर आ रही है| कुमार ने बताया कि प्रखर मानसिक तनाव में है। वह नाबालिग है। पुलिस उसे नोएडा लाकर उसके परिजनों के सामने बैठाकर उससे पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय है कि गौर सिटी 2 के मकान संख्या 1446 में रहने वाले टाइल्स व्यापारी सौम्य अग्रवाल की पत्नी अंजली और बेटी मणिकर्णिका की 4 दिसंबर को चाकू व क्रिकेट के बैट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वह घटना के समय राजस्थान गए थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



