राजसमंद में कथित रूप से लव जिहाद के विरोध में एक व्यक्ति की हत्या कर उसका लाइव वीडियो बनाने वाले आरोपी शंभूलाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था जो धर्मान्धता से जुड़े वीडियो काफी देखता था।
पुलिस ने शंभूलाल को गुरूवार सुबह गिरफ्तार किया था और इससे पूछताछ चल रही थी। अब इसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है। इस बीच जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले लम्बे समय से बेरोजगार था और नशा करने लगा था। वह ज्यादातर समय धर्मांधता से जुड़े वीडियो देखता था।
लाइव मर्डर की इस पूरी वारदात को अंजाम देने से पहले भी शंभूलाल ने इस तरह के वीडियो देखे थे। शंभूलाल ने हत्या की वारदात को अंजाम देते समय अपने 15 साल के भांजे से वीडियो शूट कराया था। साथ ही वीडियो में जो बच्ची दिखाई दे रही है वो उसकी बेटी है। शंभूलाल की बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


