भोपाल: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में विवादित फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है। शिवराज ने कहा कि यह फिल्म राजमाता पद्मिनी के सम्मान के खिलाफ बनी है।

इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी… 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पद्मावती ने अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दी थी। हमनें उनके जीवन के बारे में बचपन से पढ़ा है। उन्होंने कहा इस तरह इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है। और यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आपत्तिजनक दृश्य हटाने तक फिल्म के प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी जाएगी। इसके उलट उन्होंने मध्यप्रदेश में रानी पद्मावती का स्मारक बनाने की घोषणा भी की।

गौरतलब है कि फिल्म के प्रदर्शन रोकने के लिए क्षत्रिय समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म के ट्रेलर देखकर आशंका जताई थी कि फिल्म के जरिए इतिहास के गलत तथ्य पेश किए गए हैं, जो रानी पद्मावती की छवि को धूमिल कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में कई भाजपा विधायक भी शामिल थे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |