नई दिल्ली: राम मंदिर पर चल रहे विवाद पर केंद्रीय शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी का बड़ा बयान सामने आया है| उन्होंने कहा है कि विभिन्न पार्टियों से चर्चा के बाद हमने एक प्रस्ताव तैयार किया गया है| इसमें अयोध्या का निर्माण और मस्जिद का निर्माण लखनऊ में करवाया जा सकने की बात कही गई है।
सैय्यद वसीम रिज़वी ने कहा कि यह ऐसा समाधान है जो कि देश में शांति व भाईचारे को बनाये रखेगा| उन्होंने कहा कि लखनऊ के हुसैनाबाद में मस्जिद का निर्माण करने का प्रस्ताव है| मस्जिद को बाबर और मीर बाकी के नाम पर नहीं बनाया जाएगा। मस्जिद का नाम मस्जिदे अमन रखा जाएगा।
गौरतलब है कि अयोध्या विवाद के मध्यस्थ के लिए अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में 17 नवम्बर को मुलाकात की थी| इस मौके पर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि ‘बातचीत के जरिए हम हर समस्या हल कर सकते हैं। अदालत का सम्मान है लेकिन अदालत लोगों के दिलों को नही जोड़ सकती…अगर हमारे दिल से एक फैसला निकले तो उसकी मान्यता सदियों तक चलना चाहिए|
मौलाना सैयद कल्बे ने किया किनारा: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नकवी ने एक कार्यक्रम में अयोध्या विवाद के समाधान को बातचीत के ज़रिये हल किये जाने को लेकर चल रही सुलह समझोता की वार्ता से खुद को अलग बताया। मौलाना जव्वाद ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की ओर से बाबरी मस्जिद स्थल को मंदिर बनाने के लिए हिन्दुओं को सौंपे जाने के सवाल के जवाब में कहा कि बाबरी मस्जिद की जगह शिया वक्फ बोर्ड द्वारा किसी और को देने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि बातचीत से मसले का हल निकल आता है तो अच्छी बात है लेकिन अगर बातचीत से कोई नतीजा नहीं निकलता है तो मुसलमान हर कीमत पर सुप्रीम कोर्ट के ही फैसले को मानेगा, वह चाहे मस्जिद की जगह पर मन्दिर के ही पक्ष में क्यों न हो।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
