भोपाल: भोपाल के रेलवे स्टेशन पर 12 साल की एक लावारिस बच्ची मिली| जो कि पिछले कुछ महीनों से भीख मांग कर गुजारा कर रही थी| जब लड़की स्टेशन पर मिली तो ज्ञात हुआ कि वह चार माह की गर्भवती बच्ची है| जानकारी में पता चला कि चार दरिंदों ने रेलवे स्टेशन के पास ही एक पुराने मकान में उस बच्ची के साथ ज्यादती (दुष्कर्म) की| जिस वजह से गर्भवती हो गई|
पुलिस अधीक्षक रेल (भोपाल) रूचि वर्धन मिश्रा ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर 3 नवम्बर को एक बच्ची मिली है| जो कि गर्भवती है| उन्होंने बताया कि उस बच्ची को शहर के सरकारी जनाना अस्पताल सुल्तानिया में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उसकी स्थिति पहले से ठीक है|
रूचि ने बताया की पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह कुछ महीनों से भोपाल रेलवे स्टेशन पर भीख मांग कर गुजारा कर रही थी| इसी दौरान चार दरिन्दे उसे सुनसान जगह पर ले गए जहाँ उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया| बच्ची आरोपियों को पहचानती है| उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा|
महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों की काउंसलिंग की जाती है..
इसी घटना पर एक्शन एड इंडिया की रीजनल मैनेजर एवं गौरवी केन्द्र की प्रभारी सारिका सिन्हा ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन से जुड़ा संजीव जोशी नाम का व्यक्ति इस बच्ची को तीन नवंबर की शाम को छह बजे के आसपास हमारे भोपाल स्थित जेपी अस्पताल के गौरवी केन्द्र में लाया था और उसी दिन रात को 10 बजे वह उसे हमारे केन्द्र से वापस ले गया था| गौरवी ‘वन स्टाफ क्राइसिस सेंटर’ है और इसमें महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों की काउंसिलिंग की जाती है|
गौरवी केन्द्र पर लगाये गए आरोप गलत..
सारिका ने कहा कि जब बच्ची को यहाँ के गौरवी केन्द्र में लाया गया तब वह काफी परेशान व बैचेन थी| उसी के पश्चात उसका मेडिकल किया गया| जांच के दौरान बच्ची चार माह गर्भवती पाई गई| इसी वजह से उसका दौबारा मेडिकल नहीं करवाया गया| गौरवी केन्द्र पर बच्ची को अच्छी देखरेख व आश्रय न देने के आरोप लगाये जा रहे है| जो कि बिल्कुल गलत है| उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि गौरवी केन्द्र के आवेदन पर ही जीआरपी थाने में इस बच्ची के साथ हुए बलात्कार की एफआईआर दर्ज की गई है| सारिका ने बताया, कि इस बच्ची को हमने करीब चार घंटे अपने पास रखा, उसे खाना खिलाया, उसकी काउंसिलिंग की, लेकिन ‘रेलवे चाइल्ड लाइन’ के जो लोग उसे लाए थे, वे ही उसे उसी रात वापस ले गए|
अकेली ट्रेन में बैठकर भोपाल आई..
उन्होंने कहा कि पीड़िता के अनुसार, वह जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास की रहने वाली थी| वह वहां एक झुग्गी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और कुछ महीने पहले ट्रेन में बैठकर अकेली भोपाल आ गई थी| तब से वह भोपाल रेलवे स्टेशन पर ही भीख मांगकर गुजारा करती थी| सारिका ने बताया कि पीड़िता ने रेलवे पुलिस को बताया है कि उसके साथ चार लोगों ने पिछले कुछ महीनों में दुष्कर्म किया|
आरोपों की जांच का आदेश दिया…
इसके पश्चात् मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस कल शाम पीड़िता से मिलने सुल्तानिया जनाना अस्पताल गई| उन्होंने गौरवी केन्द्र एवं अन्य एजेंसियों पर इस बच्ची को आश्रय एवं उचित मदद न देने के लगे आरोपों की जांच कराने का आदेश दिया है| चिटनिस ने कहा कि इस बच्ची के इलाज में जो भी खर्च आएगा, उसका वहन मध्यप्रदेश सरकार करेगी| इसके अलावा पीड़िता की शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
