बीजेपी : गुजरात में डोर टू डोर प्रचार करेंगे अमित शाह

0
55

मंगलवार को अमित शाह ने बीजेपी गुजरात गौरव संपर्क महाअभियान की शुरुआत कर दी| अहमदाबाद की नाराणपूरा विधानसभा सीट से शुरू किये गए इस अभियान में नारणपुरा के अंबाजी माता के मंदिर में दर्शन कर अमित शाह ने डोर टू डोर प्रचार शुरू किया!

इस अभियान के चलते पुरे गुजरात में 50 हज़ार से ज्यादा बूथ पर अमित शाह और दुसरे नेता जनसंपर्क करेंगे| इसी दौरान शाह महिलाओं व व्यापारियों के साथ भी चर्चा करेंगे| दिल्ली बीजेपी के नेता सतीश उपाध्याय भी महाअभियान में शामिल रहेंगे|

गुजरात भाजपा प्रवक्ता आई के जड़ेजा ने कहा कि यह अभियान 12 नवम्बर तक जारी है| जिसके चलते पार्टी के वरिष्ट नेता मतदान केन्द्र (बूथ) स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ राज्यभर के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत आने वाले घरों में जाएंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे|

जड़ेजा ने बताया “अभियान के तहत वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ता 7 नवम्बर से 12 नवम्बर के बीच राज्य भर के करीब 50 हजार बूथों के मतदाताओं से मुलाकात करेंगे| इस पहल का उद्देश्य लोगों को बताना है कि भाजपा ने राज्य के विकास के लिए क्या किया है|”

गुजरात में दो चरणों में चुनाव 9 दिसम्बर और 14 दिसम्बर को होंगे और वोटों की गिनती 18 दिसम्बर को होगी!


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |