भोपाल: मंगलवार की सुबह भोपाल एअरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक युवती के बैग से चार जिंदा कारतूस मिले| युवती एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रही थी| उसके बाद उसे सीआईएसएफ ने रोक लिया और गाँधी नगर पुलिस को सौंप दिया| बताया जा रहा है कि वह युवती मुंबई की रहने वाली है|
उसे पता नहीं था कि उसके बैग में कारतूस रखे हुए है!
पुलिस की पूछताछ के अनुसार युवती ने बताया कि वह पहली बार हवाई यात्रा कर रही है| और उसे पता नहीं था कि उसके बैग में कारतूस रखे हुए है| पुलिस का कहना है कि वह कारतूस उसके नाना के है| जो मुंबई में है| उसने बताया कि वह एलआईसी एजेंट्स को ट्रेनिंग देती है| और भोपाल से वह उसके घर लौट रही थी| पुलिस ने उस युवती को कोर्ट में पेश किया है|
सीआईएसएफ के सुरक्षा अधिकारी अलर्ट हो गए..
गाँधीनगर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और युवती के परिजनों से बात करने की कौशिश की जा रही है| बताया गया है कि जब वह चेक इन के लिए एअरपोर्ट पहुंची तो चेकिंग के दौरान उसके बैग से चार जिंदा कारतूस पाए गए| इस पर सीआईएसएफ के सुरक्षा अधिकारी अलर्ट हो गए| और तुरंत युवती को रोक गांधीनगर पुलिस को सुचना दी|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
