जहिर और सागरिका की शादी की डेट फिक्स…

0
38

काफी लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई जहीर खान और सागरिका घाटगे की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है| शादी की डेट भी फिक्स हो चुकी है व दोनों के परिवार वाले तैयारियों में लग गए है|

कोर्ट मैरिज करेंगे..

आख़िरकार उनके फैन्स का इंतजार ख़त्म हो ही गया| रिपोर्ट्स के अनुसार 29 नवम्बर को रिसेप्शन पार्टी देने वाले है| उसके पहले वें कोर्ट मैरिज कर लेंगे| कोर्ट मैरिज करने का कारण दोनों का अलग-अलग धर्मों से होना है| जहीर मुस्लिम है तो सागरिका हिन्दू धर्म से है| इसलिए दोनों ने फैसला लिया है कि वो किसी एक धर्म के रीति-रिवाजों की बजाय कोर्ट में जाकर शादी करेंगे|

जहीर और सागरिका दोनों ही मराठी है सागरिका की फैमिली क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन है. ऐसे में जहीर को सागरिका से ज्यादा उनकी फैमिली से प्यार मिलता है|

वहीं जहीर खान ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर एक बात शेयर की| उन्होंने बताया कि जब उनके घरवालों को पता चला वें सागरिका से शादी करना चाहते है तो उन्होंने पहले ‘चक दे इंडिया’ की सीडी मंगवाई और फिर शादी के लिए हां कहा| बता दें कि दोनों ने गुपचुप तरीके से 24 अप्रैल को सगाई की थी| फिर  इस बात की खुशखबरी दोनों ने ट्विटर पर बताई थी| बाद में मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी की गई जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं|

आज कल दोनों लंदन में घूम रहे हैं. सागरिका ने अपने अकाउंट पर जहीर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं!


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |