पिता से अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या,गिरफ्तार पति

0
26

मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के बसखला गाँव में पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | पति को शक था कि उसके पिता से उसकी पत्नी के अवैध संबंध है |

गर्भवती पत्नी 26 वर्षीय आशा को लेकर पति सूर्यकांत साहू गुरूवार को चेकअप कराने बिजुरी गया था | बड़ाखार बगार के पास उसने पत्थर से पत्नी का सिर कुचलकर हत्या कर दी | सूर्यकांत को शक था कि उसकी पत्नी का उसके पिता के साथ अवैध संबंध है |

हत्या करने के बाद पत्नी का शव और बाइक छोडकर गाँव पहुंचा और तीन युवको द्वारा पत्नी का अपहरण करने की बात कही | गाँव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो पत्नी का खून से लथ-पथ शव मिला | पास में बाइक मिली | पुलिस की जांच में पता चला कि सूर्यकांत पत्नी के अपहरण की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा है | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

बाद में उसने स्वीकार किया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी आशा का उसके पिता के साथ अवैध संबंध है | तो उसने पत्नी को मार डाला | वह इससे पहले भी पत्नी के साथ मार-पीट करता था |

शक ने एक ओर परिवार को उजाड़ दिया | आरोपी ने अपने गर्भवती पत्नी को ही नही बल्कि उसने अपने बच्चे की भी हत्या कर दी |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |