भोज मुक्त विश्वविघालय में अपने इतिहास में पहली बार छह हजार नकलची छात्रों की परीक्षाएं निरस्त कर दी है | 02 मई से 16 जून तक हुई भोज मुक्त विश्वविघालय की परीक्षाओं में कई केंद्रों पर सामूहिक नक़ल के मामले दर्ज किए गए थे|
कुलपति रवीन्द्र आर कान्हेरे ने परीक्षाओं में नक़ल करने वाले छात्रो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी पूरी परीक्षाएं निरस्त कर दी | प्रदेश भर में चली परीक्षा में करीब 162 ऐसे परीक्षा केंद्र थे,जहाँ पर छात्रों को सामूहिक नक़ल कराई जा रही थी |
इन परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तो ने छापामार कार्यवाही की थी | उड़नदस्तो ने सामूहिक नक़ल का प्रकरण दर्ज कराते हुए विश्वविघालय को सुचना भेज दी थी | राजगढ के बौडा परीक्षा केंद्र पर तो एक फर्जी छात्र दुसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था | इस फर्जी छात्र की मदद करते प्रिंसिपल भी पकड़ा गया था जिसकी उड़नदस्ते ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी |
विश्वविघालय प्रबंधक के मुताबित सबसे ज्यादा नक़ल के मामले बीएससी में 3437 में दर्ज हुए है | जबकि सबसे कम बी.कॉम में 32 और बीए में 2537 दर्ज हुए है | बीएससी प्रथम वर्ष 1531,द्वितीय वर्ष 1202,तृतीय वर्ष 598 और बी.कॉम वर्ष में 15,द्वितीय वर्ष में 13 और तृतीय वर्ष में 4 नकलची पकडे गए थे जिसके बाद इतनी बड़ी कार्यवाही की गई है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
