राजस्थान पुलिस पर बेकसूर के टॉर्चर का आरोप,चमड़ी उतरने तक पिटाई !

0
27

राजस्थान पुलिस के एक थानेदार और 6 सिपाहीयों पर एक युवक को घर से उठाने और बेवजह टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगे है |

मामला जोधपुर के नाचना पुलिस थाने का है | पीड़ित ने पुलिस पर बेवजह घर से उठाने और थाने में चमड़ी उतरने तक पिटाई की बात कही है |

पुलिस की विश्वासनीयता और निष्पक्षता पर सवाल उठाता यह मामला गुरूवार को तब सामने आया जब पीड़ित पोकरण एसीजेएम कोर्ट में गुहार लगाने पहुंचा | पीड़ित युवक का नाम तेजसिंह राजपूत है और उनके साथ यह घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है |

न्यायालय की शरण में पहुंचे तेजसिंह ने न्याय की गुहार लगाते हुए नाचना पुलिस एसएचओं सहित कास्टेंबलों के खिलाफ़ केस पेश किया है |पीड़ित तेजसिंह राजपूत ने बताया कि मै मेरे घर बैठा था तभी नाचना पुलिस मेरे घर आकर मुझे उठाकर ले कर गई | वहीं,मुझ पर गुंडागर्दी और हफ्ता वसूलने का आरोप लगाकर जानवरों की तरह मारपीट की | जिससे मेरे पैरो और हाथ की चमड़ी उतर गई |

नाचना पुलिस ने धमकाते हुए कहा है कि अगर किसी को बताया तो मै झूठे मुकदमो में फंसा दूंगा | कोर्ट की शरण भी नही लेने की धमकी दी गई | पीड़ित ने अब पोकरण एसीजेएम कोर्ट में पहुंचकर नाचना एसएचओ और 6 कास्टेबलो के खिलाफ़ केस दर्ज कराने पेश किया | वहीं जज के सामने शरीर की हालत बताई जिससे न्यायलय कर्मचारी और वकील भी देखते रह गए |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |