मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में बुधवार को 11 बजे सीएमओ में कैबिनेट की बैठक होगी | कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग देने पर मुहर लगाना तय है | सातवें वेतन आयोग को कैबिनेट सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे चूकी है | अब कैबिनेट में पुष्टि के लिए इस एजेंडे को रखा जाएगा |
सूत्रों के मुताबित,बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देने पर सरकार घोषणा कर सकती है | साथ ही डीए बढ़ाने के आदेश भी हो सकते है |
कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र में आने वाले विधेयको के बारे में भी चर्चा हो सकती है और भी कई विभागों के एजेंडे कैबिनेट में रखे जा सकते है |
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशो पर पूर्व मुख्य सचिव डी सी सामंत कमेटी की रिपोर्ट को हरी झंडी दे चुके है | इससे कर्मचारियों के वेतन में एक जनवरी 2016 के मूल वेतन व डीए से न्यूनतम 14.22 फीसदी ओर पेंशन में मूल वेतन से 2.5 फीसदी बढोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा है | साथ ही नए वेतनमान के तहत पहली बार 5% डीए भी लागू करने की प्रक्रिया चल रही है |
बताया जा रहा है कि सातवें वेतन आयोग को लागू करने से प्रदेश के 8 लाख़ 11 हजार कर्मचारियों और तीन लाख 54 हजार पेंशनर्स को फायदा मिलेगा | इससे सरकार पर 10500 करोड़ का भर आने पर अनुमान लगाया जा रहा है |
इसके आलावा अगर केंद्र की तर्ज पर डीए का लाभ दिया गया तो राज्य के कर्मचारियों को भी नए वेतनमान के साथ 5 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


