बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शनिवार को पुरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है | जहाँ आज के दिन भगवान श्रीराम की पूजा और आराधना की जा रही है,वही कानपुर में ऐसा एक मंदिर भी है जहाँ पर लोग सुबह से ही दशानन रावण की पूजा कर रहे है |
कानपूर में शिवाला इलाके में स्थित देश के एकलौते दशानन मंदिर में शनिवार सुबह से भक्त रावण की पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ रहे है | बता रहे है कि यह मंदिर साल में एक बार विजयादशमी के दिन ही खुलता है और लोग सुबह-सुबह रावण की यहाँ पर पूजा करते है |
दशानन मंदिर में शक्ति के प्रतीक के रूप में रावण की पूजा की जाती है और श्रद्धालू तेल के दिए जलाकर मन्नते मांगते है | परंपरा के अनुसार आज सुबह आठ बजे से मंदिर के कपाट खोले गए और रावण की प्रतिमा का साज श्रृंगार किया गया | फिर इसके बाद आरती हुई | आज शाम को मंदिर के दरवाज़े एक साल के लिए बंद कर दिए जाएंगें |
रावण के इस मंदिर के संयोजक केके तिवारी के मुताबित कैलाश मंदिर परिसर में मौजूद विभिन्न मंदिरों में शिव मंदिर के पास ही रावण का मंदिर है | इसका निर्माण 120 साल पहले महाराज गुरु प्रसाद शुक्ल ने कराया था | तिवारी कहते है कि रावण प्रकांड पंडित होने के साथ-साथ भगवान शिव का परम भक्त था | इसलिए शक्ति के प्रहरी के रूप में यहाँ कैलाश मंदिर परिसर में रावण का मंदिर बनाया गया |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



