वैसे तो नवरात्र के नौ दिन माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है | लेकिन उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड में इन दिनों एक राक्षस की पूजा होती है | चौकिए मत ये सच है नवरात्र के नौ दिन बुंदेलखंड में कुंवारी लडकियाँ सुआटा नाम के एक राक्षस की पूजा करती है |
दरअसल इस राक्षस का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है,जिसका वध श्रीकृष्ण ने किया था | पौराणिक कथाओ के मुताबित सुआटा नाम का राक्षस कुंवारी लडकियों को उठा कर ले जाता था और उन्हें अपना निवाला बनाता था | जिसके बाद कुंवारी कन्याओ ने सुआटा से बचने के लिए उसकी पूजा शुरू कर दी | जिससे प्रसन्न होकर राक्षस ने उनकी रक्षा का वचन दिया |
तब से लेकर आज तक कुंवारी कन्याएं सुआटा की पूजा करती है | यह पूजा शादीशुदा महिलाओं के लिए वर्जित है | यह परंपरा सदियों से चली आ रही है |
बुंदेलखंड के वासिंदे बताते है कि नवरात्र में यह पूजा हर गाँव और शहर में होती है | कथाओ के मुताबित सुआटा नाम का राक्षस जब भी कोई नई नवेली दुल्हन विदा होती थी तो राक्षस उसे अगवा कर ले जाता था | जब इस राक्षस का अत्याचार बढ़ गया तो ऋषि-मुनियों ने कहा है कि नवरात्र पवित्र नौ दिनो तक सुआटा राक्षस की ऱोज पूजा अर्चना करने से वह शांत हो जाएगा |
तब से लेकर आज तक कुंवारी लडकियाँ एक साथ इक्कठा होकर एक दिवार पर गोबर से सुआटा राक्षस की आकृति बनाती है,फिर उसे रंगो से सजाती है | ऱोज सुबह सूरज निकलने से पहले ये कुंवारी लडकियाँ नौ दिनों तक इस सुआटा नाम के राक्षस की पूजा और आरती करती है | इस दौरान रंगोलियाँ बनाकर और गीत गा कर इस राक्षस को प्रसन्न करती है |
ऐसा माना जाता है कि सुआटा की पूजा से उनकी और उनके होने वाले जीवनसाथी की रक्षा होती है | लगातार नौ दिन चलने वाली इस पूजा के बाद सुआटा का अंतिम संस्कार करके तेरहवी भी की जाती है |
कुंवारी लडकियों के मुताबित नौ दिनों तक राक्षस की पूजा करने से उन्हें आत्मबल मिलता है | फिर शादी के बाद एक बार फिर पूजा की जाती है | उसके बाद राक्षस की पूजा नही की जाती |
बुंदेलखंड के इतिहासकार बताते है कि महाभारत काल के समय एक नरकासुर नामक दानव था जो कुंवारी लडकियों को कैद कर के अपने पास रखता था | उससे बचने के लिए इसकी पूजा होने लगी | आज भी कुंवारी लडकियाँ सुआटा नाम के राक्षस का खेल-खेलकर नौ दिनों तक पूजा आराधना करती है और अपने ओर अपने गाँव की सलामती के लिए वर मांगती है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



