भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) ने अर्जुन अवार्ड धारक पूर्व पहलवान कृपाशंकर पटेल को संघ का अपमान करने और उनके चिन्ह की तुलना खच्चर से करने पर बुधवार को कारण बताओ नोटिस भेजा है |
दंगल फ़िल्म के लिए आमिर खान और अन्य कलाकारों को कुश्ती में पारंगत करने वाले इंदौर के कृपाशंकर पटेल को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपनी पोस्ट के लिए नोटिस थमाया गया है |
कृपाशंकर पटेल का आरोप है कि फेसबुक परडब्ल्यूएफआई द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 नए भारवर्गो को शामिल करने के फैसले की तुलना खच्चर से की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया| कृपाशंकर पटेल का फेसबुक पोस्ट…
डब्ल्यूएफआई का प्रतीक चिन्ह राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चिन्ह की तरह है तथा किसी भी भारतीय को यह अधिकार नहीं है कि वह राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान करे|
डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर अजुर्न अवार्डी पहलवान को कारण बताओ नोटिस भेजा सात दिन के अंदर उनका पक्ष लिखित रूप में रखने को कहा है|
डब्ल्यूएफआई ने साथ ही कहा है कि अगर वह नोटिस का जवाब नहीं देंगे तो डब्ल्यूएफआई उन पर छह वर्ष के प्रतिबंध के लिए बाध्य होगी |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



