छोटे और बड़े पर्दे पर अपना बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाले टॉम ऑल्टर की केंसर की खबर ने उनके फैन्स पर एक गहरा डाला है| एक्टिंग करियर की अपनी लम्बी पारी में करीब 300 से ज्यादा फिल्म कर चुके टॉम अब एक जानलेवा बीमारी से लड़ रहे है|
हाल ही में वें मुम्बई के सैफी अस्पताल में भर्ती है| सोमवार (11 सितम्बर) को उनके परिवार ने टॉम की बीमारी की पुष्टि की| 67 साल की उम्र के टॉम ‘स्कवॉमस सेल कार्सिनोमा’ नामक एक स्किन कैंसर से पीड़ित है| अस्पताल में इलाज के दौरान चल रही प्रक्रिया में टॉम का परिवार चाहता है कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए, ताकि उस मुश्किल समय में बेवजह टॉम और उनके परिवारजन को तकलीफ का सामना न करना पड़े|
बता दें, कि फिल्मो में आने से पहले टॉम एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते थे| कहते है कि टॉम वो जर्नलिस्ट है, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर का पहला इंटरव्यू लिया था|
फ़िल्मी दुनिया में एक्टिंग व डायरेक्शन साथ-साथ टॉम एक राइटर भी थे| ऑल्टर तीन किताबे लिख चुके है| आर्ट और फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए 2008 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



