10 घंटे के अंदर दो लाख रु. का धोखधडी के मामले का पर्दफाश हुआ

0
98

झाबुआ गत दिवस 1 अगस्त को साईनगर उमरोली जिला पालघर महाराष्ट्र फरियादी नरेश लालचन्द्र विश्वकर्मा व उनकी पत्नी अंजली के साथ सुबह 8 बजे कोतवाली थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेरी पह्चान का एक व्यक्ति जो की मिस्त्री का काम करता है और मेरे गांव मेरी किराना दुकान पर आता रह्ता था उसने मुझे कहा कि खुदाई करते वक्त 2 किलो सोना मिला है,जो मैंने घर पर रखा है। अगर आप मुझे 2 लाख रु.दे दो तो मै आपको वह सोना दे दूंगा। इसके बाद सोना लेने के लिये मै,और मेरी पत्नि अंजली उस व्यक्ति के साथ साईनगर उमरोली से ट्रेन मे बैठकर मेघनगर आए और वहां से सीधे बस स्टैड पहुंचे। उसके बाद वह व्यक्ति बोला कि यह दो लाख रु.से भरा बैग मुझे दो और यही रुको मै सोना लेकर आता हुं। ऐसा कहकर वह व्यक्ति गायब हो गया। जब वह व्यक्ति काफी देर पश्चात् नही आया तो इसकी रिपोर्ट के लिये कोतवाली थाने पहुंचे।पुलिस ने धारा 420 भादवि मे मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश जारी कर दी।

मामले कि जांच एसपी महेशचंद्र जैन ने मार्गदर्शन मे एसडीओपी एसआर परिहार को करने के निर्देष दिये।एसपी के मार्गदर्शन मे एसडीओपी परिहार,थाना प्रभारी आरसी भास्करे,उनि सीएल चौहान सउनि आनंदीलाल चौहान,आर गणेश व उनकी टीम द्वारा गंभीरता से लिया व मुखबिर कि सुचना पर अज्ञात आरोपी को मात्र 10 घंटो मे ही सलाखो के पीछे पहुंचा दिया पुलिस ने आरोपी ठग विनोद पिता सोदागर महतो उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम देलवा थाना बाजीपुरा जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) हाल मुकाम राणापुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख 75 हजार 700 रु. तथा फरियादी का बैग- छाता बरामत कर उल्लेखनिय सफलता हासिल की। प्रकरण मे शेष 24 हजार 300 रुपए आरोपी विनोद द्वारा उसके साले दरु पिता बाबू सिंगाड निवासी ग्राम टिकडीमोती को देना बताया है जिन्हे आरोपी की निशानदेही पर बरामत किये जाएंगे।एंगे।कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाई पर एसपी ने पुलिस टीम को नगद उपहार देने की घोषणा की।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |