कांग्रेस ने हैरानी भरा फैसला सुनाते हुए मंगलवार को वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को तेलंगानी के प्रभारी पद से हटाकर एक नई टीम को राज्य में नियुक्त किया है | इस टीम के इंचार्ज आरसी कुंठिया होंगे | इसकी पुष्टि एआईसीसी सेक्रेटरी जनार्दन द्विवेदी ने की | दिग्विजय सिंह ने हाल ही में तेलंगाना पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ज्वाइन करने के लिए प्रेरित कर रही है | साथ ही उनके राज्य के आईटी मिनिस्टर केटी रामा राव के साथ सोशल मीडिया साईट पर जमकर बहस हुई थी | इसी साल 29 अप्रैल को उन्हें कर्नाटक और गोवा के चुनाव प्रभारी पद से भी हटा दिया था |

ई टी की रिपोर्ट के मुताबिक जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने तेलंगाना में नई टीम को नियुक्त किया है, जो वहां के सारे मामले देखेंगी| इस टीम की अगुआई आरसी कुंठिया के हाथो में होगी | जबकि सतीश जकोली को सेक्रेटरी बनाया गया है | गोवा चुनाव में 40 में 17 सीटें जीतने के बावजूद दिग्विजय सरकार बनवाने में नाकाम रहे थे | जबकि बीजेपी ने महज 13 सीटें होने के बावजूद अन्य पार्टियों के सहयोग से राज्य में सरकार का गठन कर दिया |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |