नई दिल्ली: हमेशा एक नए ट्विस्ट और कुछ अलग लेकर आने वाला शो ‘बिग बॉस’ इस बार भी कुछ नया लाएगा | बता दें कि ‘बिग बॉस 11’ के लिए आपको इस बार नवंबर तक का इंतेजार करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस बार यह सीजन सितम्बर में शुरू होगा |अगर आप यह सोच रहे हैं कि क्या इस सीजन में भी सेलीब्रिटी के साथ कॉमनर्स की एंट्री होगी, तो आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक इस बार भी कॉमनर्स शो का हिस्सा रहेंगे |
बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के अनुसार इस सीजन में कॉमनर्स के लिए कुछ रूल्स चेंज किए गए हैं, दरअसल कॉमनर्स को इस सीजन में पार्टिसिपेट करने पर कोई फीस नहीं दी जाएगी | पिछले सीजन में सभी कॉमनर्स को फीस दी गई थी | तब भी बहुत से लोग इस शो का हिस्सा बनना चाहेंगे, फिर चाहे उनको इसके लिए कोई फीस न दी जाये | क्योंकि जिसे एक बार बिग बॉस के घर में एंट्री मिल जाती है, वो किसी ना किसी कारण तो सुर्खियों का हिस्सा बना ही रहता है | और फिर लगभग पूरा देश उनको उनके नाम से पहचानने लगता है |
इसी के साथ, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को लेकर एक और नया रुल बनाया गया है. दरअसल, कंटेस्टेंट्स के कॉन्ट्रैक्ट में एक नया क्लॉज रखा गया है कि घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट अगर शो के बारे कुछ भी गलत कहेंगे, तो उन्हें 10 लाख रुपए पेनल्टी के रुप में भरने होंगे |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



