रतलाम 22 जून 2021/ सहायक आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.सी. बारोड एवम आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री एम.एल. माण्डरे के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त परगना‘ प्रभारी चेतन वैद द्वारा कलमोडा में 22 जून को दबिश देकर आरोपी सरवन पिता समरथ के कब्जे से 5 लिटर हाथ भट्टी व 60 किलो लाहन एक मोटर साइकिल एमपी 43 डी डब्लु 5980 जब्त किया गया व पिराबाई पति कान्तिलाल से 15 लिटर हाथ भट्टी एवं 120 किलो लहान तथा संजय पिता शोभाराम से 15 लीटर हाथ भट्टी एक मोटर साइकिल पल्सर एमपी 43 ईसी 5075, राजू पिता गंगाराम के कब्जे से एक मोटर साइकिल हौंडा स्प्लेन्डर एमपी 43 ईसी 2688 तथा 15 लीटर हाथ भट्टी जब्त की गई एवं मदिरा बनाने मे प्रयुक्त उपकरण जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क,छ के 04 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जप्त मदिरा व लाहन तथा वाहनो एवं उपकरणो कि अनुमानित कीमत 2 लाख 6 हजार रुपए है। उक्त कार्यवाहीं मे उपनिरीक्षक सुश्री मीनाक्षी रेवाले, आरक्षक भावना खोडे, सैनिक शंकर भूरिया, नरेंद्रसिंह भाटी का विशेष योगदान रहा।
इसी तरह आबकारी वृत्त सैलाना‘ प्रभारी पुष्पराजसिंह द्वारा गस्त के दौरान ग्राम शिवगढ़ में दबिश देकर आरोपी स्यामुसिंह पिता रमेशलाल गुर्जर 21 वर्ष से 12 बोतल बियर व 2 पाव देसी, ग्राम रतनगढ़पीठ थाना बजना मे आरोपी नरसिंग पिता नागजी भाभर से 25 ली हाथ भट्टी व 300 केजी लाहन सेपल लेकर नष्ट किया व मधु पति पुंजा से 10 लि हाथ भट्टी जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जब्त मदिरा व लाहन की अनुमानित कीमत 23 हजार 740 रुपए है। उक्त कार्यवाहीं मे जवान रामचरण पवार प्रकाश डामोर का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
