ग्राम पलसोड़ा और डेलनपुर में कोविड टीकाकरण के प्रति उत्साह देखा गया

0
11

रतलाम 22 जून 2021/ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रतलाम जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रतलाम  के समीपस्थ ग्राम पलसोड़ा में अब तक 1073 लोग कोविड का टीका लगवा चुके हैं जबकि ग्राम डेलनपुर में 920 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ एएनएम श्रीमती जयश्री तंवर द्वारा नियमित रूप से हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। श्रीमती तंवर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जन-जन को टीकाकरण की सूचना देने के लिए स्थानीय स्तर पर  प्रचार रथ द्वारा प्रचार प्रसार किया गया है एवं घर-घर भ्रमण कर सूचना दी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पंचायत सचिव,  सरपंच,  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  आशा कार्यकर्ता, पटवारी एवं अन्य मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियां की जा रही है। आगामी 23 जून को  ग्राम पलसोड़ा के लिए टीकाकरण सत्र आयोजित होने  की संभावना है।  वैक्सीन  प्राप्त होते ही ग्रामीण क्षेत्र में शत-प्रतिशत  लोगों को टीकाकरण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को कोविड-19 बीमारी से बचाया जा सके ।

21 जून को आयोजित टीकाकरण कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान के दौरान आगंतुकों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री कैलाश राठौड़, एडीईओ श्री सुशील आर्य, जेएसओ श्री मोहित मेघवंशी, एएनएम श्रीमती जयश्री तंवर, एएनएम श्रीमती सीमा नागर, पटवारी श्री गिरीश शर्मा, सीएचओ मीना गहलोत, सीएचओ नाजमीन, जीआरएस मनोज बोराना, एएनएम रजनी बैरागी, सीएचवी ईश्वरलाल राठौड़, आशा बैरागी, आत्माराम प्रजापति, प्रदीप व्यास, गरिमा धारू, श्रवण डांगी, मनीषा प्रजापत, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान कर टीकाकरण कार्यक्रम को गति प्रदान की ।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |