रतलाम 19 जून 2021/ 21 जून से आरंभ हो रहे टीकाकरण महा अभियान के लिए कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है जो आवंटित केंद्रों पर टीकाकरण अभियान की लक्ष्य प्राप्ति एवं समूची व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगे। रतलाम जिले में अभियान के दौरान डेढ़ लाख नागरिकों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम दिवस 35,000 टीकाकरण का लक्ष्य है।
जारी आदेश के अनुसार जो प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं उनमें उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेर को आलोट, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री प्रदीप गोगादे को ताल, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री जयेश मीणा को जावरा, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क श्री आर.एस. तोमर को पिपलोदा, उपसंचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया को सैलाना, अनुविभागीय अधिकारी वन मंडल श्री आर.सी. गहलोत को बाजना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा को रतलाम ग्रामीण तथा अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री जी.एस. अवासिया को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र का कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |