रतलाम 18 जून 2021/ वैक्सीनेशन के लिए 21 जून से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोगों को अभियान के प्रति जनजागरूक करने तथा अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए 19 जून शनिवार को सायं 6:00 बजे रतलाम जिला मुख्यालय पर फ्लैग मार्च निकलेगा।
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी एवं जिला अधिकारियों द्वारा इस फ्लेग मार्च के माध्यम से नागरिकों को वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी देने तथा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में कोविड-टीकाकरण के महा अभियान का आगाज 21 जून से होगा।
अभियान का प्रारंभ उत्सवी माहौल में किया जाएगा। टीकाकरण केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में टीकाकरण की शुरुआत होगी। अभियान के दौरान 1 सप्ताह में डेढ़ लाख टीके लगाए जाएंगे। 18 प्लस आयु वर्ग के लिए पर्याप्त मात्रा में टीको की व्यवस्था रहेगी। रतलाम जिले में डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रतलाम शहर में 60,000, जावरा मे 30,000, रतलाम ग्रामीण में 20000, आलोट तथा ताल में 20000 और सैलाना व बाजना में 20000 लोगों को टीके लगाए जाना है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |