तेरापंथ धर्मसंघ के एकदशमाधीश आचार्य श्री महाश्रमण आज उज्जैन पधारेंगे।

0
102

आचार्य श्री महाश्रमण के उज्जैन आगमन पर स्वागत करेंगे उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री मोहन यादव

तेरापंथ के प्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु के ग्यारहवें पट्टाधर महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ राजा विक्रमादित्य की नगरी और तेरापंथ के सातवें आचार्य श्री डालगणी की जन्मभूमि अवंतिका (उज्जैनी) पधारेंगे।

उल्लेखनीय है की आचार्य श्री महाश्रमण सद्भावना, नैतिकता और नशमुक्ति के उद्देश्य को लेकर दिल्ली के लाल क़िले से प्रारम्भ अहिंसा यात्रा तीन देश २३ राज्यों की ५१००० किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा करते हुवे  आज उज्जैन पधार रहे है। आचार्य श्री का उज्जैन में तीन दिवस का प्रवास रहेगा। उज्जैन में श्रमण श्री सिद्धप्रज्ञ जी का दीक्षा कार्यक्रम भी होना है।

मध्यप्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ९।३० बजे तपोभूमी चौराहे पर आचार्य श्री का स्वागत स्वागत करेंगे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |