स्वर्ण आभूषण पर हलमार्किंग लागू होगा ही: श्री पीयूष गोयल

0
44

आज माननीय पीयूष गोयल जी मंत्री उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार के साथ समूचे भारतवर्ष के ज्वेलर्स एसोसिएशन की एक बैठक हुई जो वेबनार पर थी। माननीय पीयूष गोयल जी ने 1 जून से अनिवार्य रूप से लागू होने वाले हॉल मार्किंग को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह हॉल मार्किंग अब 15 दिन बाद अनिवार्य रूप से समस्त प्रस्तावों पर बातचीत करने के बाद लागू होगी। इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें डीजी भारत सरकार बीआईएस के 1. प्रमोद तिवारी जी, 2. बीआईएस की निधि खरे जी, 3. बीआईएस के चेतन भंडारी जी, 4. हॉल मार्किंग एसोसिएशन के आशविन जैन जी, 5.ज्वेलर्स एसोसिएशन से रेनू शर्मा, 6. श्रीनिवासन जी जीजी ईपीसी से, 7. राकेश कुमार जी आईजेएफ से , 8. सुरेंद्र मेहता जी आईबीजे से, 9. नितिन खंडेलवाल जी जेसी से, 10. अशोक मीना वाला जीजेसी से, 11. पंकज अरोड़ा जी, 12. फतेहचंद रांका जी पूणे एसोसिएशन से, 13. सुधाकर टॉके जी, 14. विनोद वर्मा जी, 15. संतोष सराफ मध्य प्रदेश एसोसिएशन से, 16. नीरज मित्तल उत्तराखंड एसोसिएशन से, 17. मुत्थु वेंकटिया साउथ से, 18. बबलू दा कोलकाता से, 19. त्रिलोकी नाथ वर्मा और उत्तर प्रदेश से 2 नामों के बीच में महेश चंद जैन और मेरठ से विजय आनन्द अग्रवाल के नाम में से विजय जी की संस्तुति पर ही महेश चंद जैन जी को इस समिति में लिया गया है। इस समिति को अपने प्रस्ताव तीन वैबनार मीटिंग में तय करने होंगे। कमेटी की पहली मीटिंग कल शाम 4:00 बजे बेबनार पर होगी। दूसरी मीटिंग गुरुवार 4:00 बजे होगी। तीसरी मीटिंग शनिवार 4:00 बजे होगी । सभी मीटिंग 4:00 बजे आरंभ होगी लेकिन, माननीय मंत्री श्री पियूष जी ने कहा है किमीटिंग के खत्म होने का समय निर्धारित नहीं होगा। सारे प्रस्तावों पर चर्चा करके उनके समाधान तक पहुंचना अनिवार्य है। माननीय मंत्री भारत सरकार श्री पीयूष गोयल ने साफ कर दिया है कि मैंडेटरी हॉल मार्किंग लागू होगा। इसमें कोई भी समझौता नहीं होगा। 20 कैरेट की मांग विजय आनन्द अग्रवाल , महामंत्री, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने माननीय मंत्री भारत सरकार के आगे रखी, उन्होंने इस मांग पर पूरा आश्वासन दिया है कि, 20 कैरेट के लिए हम बहुत गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे और आपने 50,000 स्वर्ण शिल्पी और हस्त कारीगरों की जो बात कही है, हम उन्हें बेरोजगार नहीं होने देंगे। आप धैर्य रखिए और हमारे अच्छे निर्णय का इंतजार करिए। “इससे साफ-साफ संकेत मिल गया है कि 20 कैरेट की मांग माननीय मंत्री जी के मन में हमारे समुचित तर्कों के साथ स्थापित हो गई है। हमारा तर्क था कि
1. 20 कैरेट ज्वैलरी प्राकृतिक स्वर्णिम आभा लिए हुए होती है।
2. यह हल्के वजन की होती है।
3. यह मजबूत होती है।
4.यह ज्वेलरी आम आदमी की पहुंच में है , यानी कि सस्ती होती है।
5. यह सैकड़ों वर्षो से चलन में परंपरागत रूप से है और हमारे हस्तशिल्प और स्वर्णकार भाई इसको बहुत ही अच्छे से पीढ़ी दर पीढ़ी बनाते चले आ रहे हैं।
हमने कहा था कि आप मेरठ को 20 कैरेट दीजिए रजिस्ट्रेशन मेरठ आप को सबसे आगे बढ़ कर देगा। हम भी बी आई एस के अंदर अपने आप को आगे से आगे बढ़कर रजिस्टर्ड कराने के लिए तत्पर हैं। अभी तक हमारे काफी ज्वेलर्स इसमें रजिस्टर्ड हो भी चुके हैं, आगे भी हम इसके लिए तत्पर है। आज की इस मीटिंग में मेरठ को प्रतिनिधित्व मिलने का अवसर माननीय लोकप्रिय सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल जी के प्रयासों से मिला है मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन माननीय सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल जी का तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन करती है और धन्यवाद देती है। यह बेबनार मीटिंग माननीय मंत्री भारत सरकार पीयूष गोयल जी के साथ सांय 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि 8:30 बजे तक चली मंत्री जी लगातार इस बैठक में स्वयं बने रहे और बहुत ही हल्के वातावरण में हंसी मजाक के वातावरण में हम सभी की बात को उन्होंने गंभीरता पूर्वक सुना और उनके हाई लेवल कमेटी के निर्णय से हम सब पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि अब 20 कैरेट मेरठ से दूर नहीं है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |