रतलाम 26 मई 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर रतलाम शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्रों के 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए विशेष वैक्सीनेशन प्लान बनाया गया है। इसमें हॉट स्पॉट क्षेत्रों के उन लोगों का वैक्सीनेशन होगा जो अब तक न तो संक्रमित हुए हैं, न हीं जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण पाए गए हैं। इन क्षेत्रों के ऐसे लोग जो अब तक संक्रमण से मुक्त रहे हैं, उन लोगों को वैक्सीनेशन के माध्यम से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह विशेष वैक्सीनेशन प्लान बनाया गया है। इसमें वे भी शामिल नहीं होंगे जो इन हॉट स्पॉट क्षेत्रों में वर्तमान में बने कंटेनमेंट क्षेत्र में निवासरत हैं।
एसडीएम रतलाम शहर श्री अभिषेक गेहलोत ने बताया कि 27 मई से रतलाम शहर में अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, काश्यप सभागृह सागोद रोड, ऑफिसर क्लब डीआरएम ऑफिस, दो बत्ती, धोबी समाज धर्मशाला रामगढ़ तथा मोहन टॉकीज क्षेत्र घास बाजार में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निवासरत लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन में वे लोग शामिल न हो जो पॉजिटिव हुए हैं। ऐसे लोग जिन्हें किसी भी तरह के लक्षण पिछले 15 दिन में पाए गए हैं वह भी वैक्सीनेशन में शामिल न हो। इन क्षेत्रों में यदि कंटेनमेंट बनाए गए हैं तो उन कंटेनमेंट क्षेत्रों में निवासरत लोग भी इस वैक्सीनेशन प्लान में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इन क्षेत्रों के सभी 45 वर्ष से अधिक के लोगों से आग्रह किया है कि वे वैक्सीनेशन करवाएं।
क्रमांक 320/1281/2021
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



