मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। इस कैबिनेट में कौन कौन से नाम होंगे उनको लेकर संशय बना हुआ है। VMN आपके लिए सबसे पहले वो नाम लेकर आया है जिनको मंत्रिमंडल मे सम्मिलित किया जाना है।
कई अंदाजों अटकलों के बाद भी सागर जिले से आने वाले मध्यप्रदेश के दो प्रभावशाली नेता गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल हुए हैं। इसके साथ ही भाजपा की संस्थापक सदस्या विजय राजे सिंधिया की पुत्री यशोधरा राजे सिंधिया एक बार फिर से मंत्री बनाने जारही है। विश्वास सारंग(भोपाल) को भी मंत्री बनाया जा रहा है । सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव (भिंड)और अरविंद भदौरिया को भी मंत्रिमंडल में जगह दिया जा रहा है ।
मालवा क्षेत्र से चेतन कश्यप को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इंदौर से रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर में से किसी एक को मंत्री बनाए जाने मंथन चल रहा है । इस मंत्रिमंडल विस्तार में गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, अजय विश्नोई, सुरेंद्र पटवा, विजय शाह, राजेंद्र शुक्ला, केदार नाथ शुक्ला, यशपाल सिसौदिया, पारस जैन जैसे हस्तियों को स्थान नहीं मिल पाएगा जो अचरज का विषय है।
सींधिया समर्थकों में प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी, महेंद्र सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, एन्दल सिंह कंसाना, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, हरदीप सिंह डंग और बिसाहूलाल सिंह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। उज्जैन जिले से मोहन यादव को भी मंत्री बनाया जाएगा। कटनी जिले के विजयराघवगढ के प्रभावशाली विधायक संजय पाठक के नाम पर अभी चितन चल रहा है। इसके अतिरिक्त तीन चार नामो पर देर रात तक फैसले की उम्मीद है। सूची आज देर रात में जारी हो सकती है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



