कलेक्टर ने रतलाम ज़िला व्यापारी एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित की
रतलाम 4 जून 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गुरुवार को शहर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान शहर के 54 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों का समूह मौजूद था। कलेक्टर ने कहा कि समय की गंभीरता को समझते हुए आने वाले समय में संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु ठोस कदम उठाते हुए जीवनशैली चेंज करना पड़ेगी, व्यापारी कोरोना की गंभीरता को समझें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि व्यापारी अपनी दुकानों पर मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि व्यापारी दुकानों में आने वाले ग्राहक को भी समझाएं कि वह मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। दुकान में हाथ धुलाई के लिए साबुन, पानी और सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इस व्यवस्था के लिए दुकान में एक कर्मचारी विशेष रूप से तैनात रहे। बैठक में श्री मनोहर पोरवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री कांतिलाल छाजेड़, श्री अमित अग्रवाल, श्री शैलेंद्र गांधी, श्री कांतिलाल चोपड़ा, श्री अशोक चतर, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



