कोरोना संक्रमितों के निवास क्षेत्र में बनेगा कंटोनमेंट एरिया

0
12

कोरोना संक्रमितों के निवास क्षेत्रो में कंटेनमेंट एरिया बनाया गया

         रतलाम 5 जून 2020/ रतलाम शहर के कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के निवास क्षेत्र दीनदयाल नगर तथा नयापुरा में कंटेनमेंट एरिया बनाए गए है। जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार एपी सेंटर को ध्यान रखते हुए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए उसकी सीमा निर्धारित की गई है।

           जारी आदेश के अनुसार दीनदयाल नगर में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए उत्तरी सीमा शैलेष राठोर के मकान से पूर्व की और चलते हुए बजरंग किराना तक, पूर्वी सीमा बजरंग किराना से रोड पार कर खाली प्लाट शामिल करते हुए दक्षिण की और सड़क पार कर दीनदयाल पानी कि टंकी को शामिल करते हुए बैरागी नमकीन तक,  दक्षिणी सीमा बैरागी नमकीन से पश्चिम की और सड़क पार कर चलते हुए अनिता मेडा के मकान तक तथा पश्चिमी सीमा अनिता मेडा के मकान से उत्तर की और चलते हुए लक्ष्मी निवास को शामिल करते हुए शैलेष राठोर के मकान तक रहेगी।

           नयापुरा में कंटेनमेंट क्षेत्र के तहत उत्तरी सीमा हाट की चौकी मेन रोड से उमर सायकल को शामिल करते हुए पश्चिमी दिशा में चलते हुए रईस फर्नीचर तक, पूर्वी सीमा रईस फर्नीचर से दक्षिण दिशा में चते हुए बानो बी के मकान से पूर्व की ओर चलते हुए नारू किराना को शामिल करते हुए इशाक कुरैशी के मकान तक, दक्षिणी सीमा इशाक कुरैशी के मकान से सडक पार कर अब्दुल हमीद के मकान को शामिल कर बेगु बानों के मकान से आगे चलते हुए खालिद भाई के मकान से अख्तर भाई के मकान को शामिल करते हुए आदिल के मकान तक। पश्चिमी सीमा आदिल भाई के मकान से उत्तर की ओर चलते हुए सडक पार कर काले सलीम तथा बेगु बानो के मकान को सम्मिलित करते हुए आशु फर्नीचर हाट की चौकी मेन रोड तक रहेगी।

           कंटेनमेंट क्षेत्रों के विभिन्न कार्यों के लिए आठ दलों का गठन भी किया गया है। इनमें जिला सर्विलेंस टीम, कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम, कंटेनमेंट एनफोर्समेंट टीम, एक्टिव सर्विलेंस टीम, सुपरवाइजरी मेडिकल टीम, अतिआवश्यक सामग्री आपूर्ति टीम, काउंसलिंग टीम तथा आईईसी टीम शामिल है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |