ट्रेनों की आवाजाही प्रारम्भ होनी है : अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया

0
9

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी

         रतलाम 31 मई 2020/ 1 जून से पैसेंजर ट्रेनों के आवागमन को लेकर प्रशासन तथा रेलवे अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। रतलाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही के संदर्भ में एंट्री तथा एग्जिट प्वाइंट तय किए गए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी, सीनियर स्टेशन मास्टर श्री राजेश श्रीवास्तव तथा आरपीएफ के अधिकारीगण रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

           अधिकारियों ने यात्रियों के एंट्री तथा एग्जिट प्वाइंट निर्धारित किए हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री 2 नंबर प्लेटफार्म से अंदर आएंगे, वे 2 नंबर प्लेटफार्म से एंट्री करके अपनी निर्धारित ट्रेन को पकड़ने के लिए संबंधित प्लेटफार्म पर पहुंचेंगे। इसी तरह रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर निकलने के लिए 4 नंबर प्लेटफार्म एग्जिट प्वाइंट बनाया गया है जहां से बाहर निकलकर वे अपने घर अथवा अन्य गंतव्य को रवाना होंगे।

           इस दौरान यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर आवागमन पर नजर रखते हुए रतलाम से जाने वाले तथा रतलाम आने वाले यात्रियों की मेडिकल जांच के लिए टीमें तैनात रहेंगी। प्लेटफॉर्म 2 तथा 4 पर मेडिकल टीम रहेंगी। प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेंसिंग और बेरी केटिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |