घर वापसी के अंतरगत 5 लाख 74 हज़ार श्रमिक लाए गए।

0
10

5 लाख 74 हजार श्रमिक वापस लाये गये

        रतलाम 30 मई 2020/ अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे लगभग 5 लाख 74 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से ट्रेनों से करीब एक लाख 71 हजार और बसों से लगभग 4 लाख 3 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं।

प्रदेश में आज तक गुजरात से 2 लाख 15 हजार, राजस्थान से एक लाख 27 हजार, महाराष्ट्र से एक लाख 35 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अलावा गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं।

प्रदेश में अब तक श्रमिकों को लेकर 135 ट्रेन आ चुकी हैं। कुल 140 ट्रेनों के आने की संभावना है। अभी तक मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 37, गुजरात से 30, हरियाणा से 15, तेलंगाना एवं पंजाब से 7-7, कर्नाटक और तमिलनाडु से 4-4, गोवा से 3 और केरल, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू से 2-2 ट्रेन आ चुकी हैं। प्रदेश के बाहर के करीब 4 लाख 70 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया गया है।।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |