कोरोना योद्धाओं को प्रसंश पत्र प्रदान किए गए।

0
35

         रतलाम 1 जून 2020/ रतलाम जिले में कोविड 19 के लिए जिले के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा समर्पण भाव से कार्य किया जा रहा है । सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि मध्‍यप्रदेश शासन प्रमुख सचिव स्‍वासथ्‍य विभाग श्री फैज अहमद किदवई द्वारा रतलाम जिले में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों को प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र राज्‍य स्‍तर से प्रदान किए गए ।

राज्‍य कार्यालय के ओआईसी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग रतलाम  डा. विशाल जायसवाल , सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे , सिविल सर्जन डा. आनंद चंदेलकर की उपस्थिति में सीएमएचओ कार्यालय रतलाम  पर प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। जिले में डा. प्रमोद प्रजापति पुर्व नोडल अधिकारी कोरोना, आरएमओ डा. रवि दिवेकर, मेडिकल कालेज के डा. देवेन्‍द्र नरगावे, आयुष चिकित्‍सक डा. बलराज चौहान, एनएचएम के एम एंड ई अधिकारी श्री राकेश सिंह, स्‍टाफ नर्स श्रीमती उज्‍जवला धुलिया, श्री लोकेश वैष्‍णव को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। प्रमुख सचिव स्‍वास्‍थ्‍य श्री फैज अहमद किदवई ने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की कतर्व्‍यपरायणता के लिए शुभकामनाऐं दी है। सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि आगामी समय में भी बेहतर कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |