दतिया प्रशासन की लापरवाही से तीन बेटे हुवे कोरोना संक्रमित।
दतिया। दतिया में तीन व्यक्ति और कोरोना संक्रमित मिले, तीनों पॉज़िटिव लहार हवेली के निवासी है, इनको मिला कर दतिया मे कोरोना संक्रमितो की संक्या 11 हो गयी है।
लहार हवेली के 70 वर्षीय वृद्ध श्री बलरामदास गोस्वामी के तीन बेटे कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना पजेटिव होने में इन तीनो पुत्रों का दोष सिर्फ़ यह है क़ि, ये अपने मृत पिता की देह को अस्पताल से स्वयं लाए, अंतिम संस्कार कर मुखाग्नि दी। इन तीनों बेटों के कोरोना पॉजिटिव होने का जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन है।
जहाँ तक कोरोना संक्रमित की मृत्यु उपरांत उसके अंतिम संस्कार की बात है, तो कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत होने पर उसके शव का कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाता है, सीधे परिजनो को नही सौंपा जाता। लेकिन इन तीनो के वृद्ध पिता की मृत्यु उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने बेटों को बुलवाया, उनसे शव को अस्पताल से बाहर निकलवाया तथा ट्रेक्टर में रखने और अंतिम संस्कार के लिये चिता पर लेटाने तक के सभी कार्य इन तीनो पुत्रों से करवाए। यही कारण है ये तीनों बेटे वृद्ध पिता की मौत के बाद कोरोना की चपेट में आये हैं। आज अनलॉक -1.0 का पहला दिन ही है और स्वास्थ्य विभाग की ये लापरवाही सामने आरही है। ये लापरवाही कोरोना महामारी को कहाँ लेजाएगी ये बहुत बड़ी चिंता का विषय है
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



