कोरोना खोफ : अभिनेत्री ने किया सुसाइड

0
133

इंदौर। प्रदेश की बेटी थियेटर और टीवी अदाकारा इंदौर की प्रेक्षा मेहता ने किया सुसाइड। जनरल स्टोर व्यवसायी रवींद्र मेहता की पुत्री प्रेक्षा मेहता लॉक डाउन के चलते बजरंग नगर इंदौर स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ रहने आयगायी थी। आगयी थी।

अपुष्ट जानकारी के अनुसार प्रेक्षा मुंबई में फैल रहे कोरोना के कारण भविष्य में लम्बे समय तक काम नही मिलने की आशंका को लेकर डिप्रेशन में थी। प्रेक्षा के परिजनों के अनुसार सुबह जब प्रेक्षा ने कमरे का दरवाजा नही खोला और कोई हलचल नही होने से कमरे में झाँका तो प्रेक्षा फांसी पर झूलती दिखी।

फेसबुक पर प्रेक्षा ने काले बेकग्राउंड की पोस्ट में लिखा था “सबसे बुरा होता है सपनो का मर जाना”  इस लाइन से स्पष्ट है कि, प्रेक्षा अपने काम और सपनों को लेकर कितनी संजीदा थी, कोरोना महामारी के मुंबई के प्रकोप से मानसिक तोर पर इतनी टूट चुकी थी कि, उसने आत्महत्या  जैसा कदम उठा लिया।

उल्लेखनीय है कि, प्रेक्षा की इस फ़ेसबुक पोस्ट पर कमेंट और लाइक गिनती के थे लेकिन, टीवी स्टार और थियेटर में माइम विधा, वन एक्ट प्ले विधा में माहीर, हजारों फलोवर्स की चहेती प्रेक्षा के यू ट्यूब पर हर वीडियो को ख़ूब पसंद करते और प्रेक्षा को प्रोत्साहित करते थे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |