सबको मिलेगा रिज़गार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

0
11

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मनरेगा जाबकार्ड वितरण महाअभियान का किया शुभारंभ

             मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सबको मिलेगा रोजगार के तहत मनरेगा जाबकार्ड वितरण महाअभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम प्रशासनिक समितियों के प्रधानो तथा श्रमिकों से चर्चा की।

                वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों तथा रोजगार की तलाश में बाहर गए श्रमिकों को वापस आने पर उनके गांव और ग्राम पंचायत क्षेत्र में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए मनरेगा योजना के तहत बड़े स्तर पर रोजगारमूलक कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यों में नए श्रमिकों को भी जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में मनरेगा रोजगार कार्ड वितरण महाअभियान प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। वर्तमान में प्रदेश की 22809 ग्राम पंचायतों में से 22695 ग्राम पंचायतों में 19 लाख 92 हजार मजदूर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में विगत सात दिनों का औसत 19 लाख 24 हजार मजदूर प्रति दिवस रहा है। कोरोना संकट के समय एक अप्रैल से लेकर अभी तक 35 लाख 45 हजार 242 मजदूरों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार प्रदान किया गया है। इसमें 42.2 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार दिया गया है। 


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |