मप्र महिला आयोग अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती शोभा औझा।

0
12

जबलपुर। भाजपा ने सत्ता में आते ही मप्र कांग्रेस प्रवक्ता और मप्र महिला आयोग अध्यक्ष पद पर आसीन श्रीमाती शोभा ओझा को आयोग की अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इस सम्बंध में शुक्रवार को हाईकोर्ट ने शोभा ओझा को राहत देते हुए आगामी ​आदेश तक महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर बने रहने का अंतरिम आदेश दिया।

श्रीमती शोभा ओझा ने, हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुवे भाजपा सरकार द्वारा उन्हें महिला आयोग अध्यक्ष पद से हटाए जान के आदेश को चुनौती दी थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम आदेश पारित किया जिसके अनुसार, शोभा ओझा आगामी ​आदेश तक मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बनी रहेगी। आदेश में कहा गया है कि, श्रीमाती ओझा को पद से हटाये जाने के दिनांक से ही वो पद पर बहाल रहेगी ।

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय में की गई आयोगों, निगमो आदि की सभी नियुक्तियों को भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया था। कमलनाथ सरकार ने अमूमन सभी नियुक्तियाँ सरकार गिरने कुछ दिनो पूर्व ही की थीं।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |